धाता IAS यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक व्यापक सामान्य अध्ययन (प्री + मेन्स) कार्यक्रम लेकर आया है | पाठ्यक्रम प्रकृति में एकीकृत है और एक निर्धारित अवधि में UPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों की व्यापक कवरेज प्रदान करता है |
यह कार्यक्रम मुख्यतः तीन बातों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है-
अध्यापन की गुणवत्ता एवं सहजता।
अध्ययन सामग्री की गुणवत्ता एवं उपयोगिता।
निर्धारित समय सीमा।
इस कार्यक्रम की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
प्रतिदिन एक ही कक्षा का आयोजन किया जाएगा। रविवार के दिन क्लास बंद रहेगी।
कक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक बिंदुओं को लिखवाया भी जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यार्थी के अपने हाथ से लिखे हुए नोट्स भी तैयार हो सकें। हाथ से लिखे हुए नोट्स परीक्षा के समय रिवीज़न करने में बहुत उपयोगी होते हैं।
नोट्स/पाठ्य सामग्री : सभी विषयों के क्लास नोट्स(पीडीऍफ़) आपको उपलब्ध कराए जाएंगे।
क्लास टेस्ट: तैयारी के मूल्यांकन के लिये नियमित अंतराल पर क्लास टेस्ट (प्रीलिम्स और मेन्स) का आयोजन किया जाएगा।
संशय समाधान : कक्षा से संबंधित शंकाओं के निवारण की व्यवस्था की गई है। जिन विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए गए टॉपिक से संबंधित कोई शंका अथवा जिज्ञासा होगी, वे अध्यापकों से कॉल/मेसेज के माध्यम से अपने डाउट डिस्कस कर सकते हैं।